तरावड़ी के गीता मॉडर्न स्कूल में हाउस सेरेमनी आयोजित, हर्ष बने हेड बॉय और भव्या बनीं हेड गर्ल

तरावड़ी में गीता मॉडर्न सीनियर सैकेंडरी स्कूल तरावड़ी में हाउस सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का विकास करना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। प्रबंधक बालकृष्ण त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्या रागिनी राय ने विद्यालय के चार सदनों रानी लक्ष्मी बाई सदन रेड हाउस, महाराणा प्रताप सदन ब्लू हाउस, छत्रपति शिवाजी सदन ग्रीन हाउस और भगत सिंह सदन येलो हाउस के लिए चुने गए कैप्टन, वाइस कैप्टन और हाउस मेंबर्स को बैच और स्मृति चिन्ह देकर उनका कार्यभार सौंपा। कक्षा ग्यारहवीं से हर्ष को चारों सदनों का हेड बॉय और भव्या को हेड गर्ल के रूप में चयनित किया गया। रानी लक्ष्मी बाई सदन से उमेश को सीनियर हाउस कैप्टन और मोहित को जूनियर हाउस कैप्टन, भगत सिंह सदन से अर्जुन को सीनियर हाउस कैप्टन और दीपिका को जूनियर हाउस कैप्टन, महाराणा प्रताप सदन से वर्षा को सीनियर हाउस कैप्टन और दीपिका को जूनियर हाउस कैप्टन, छत्रपति शिवाजी सदन से अंकित को सीनियर हाउस कैप्टन और दिशांत को जूनियर हाउस कैप्टन के रूप में चयनित किया गया।