तरावड़ी के गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा परीक्षा का आयोजन, छात्रों ने लिए भाग

तरावड़ी के गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा परीक्षा का आयोजन, छात्रों ने लिए भाग

तरावड़ी में यातायात पुलिस के सहयोग से गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा तीन स्तरों में संपन्न हुई। प्रथम स्तर में कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दूसरे स्तर में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीसरे स्तर में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा शिक्षकों की देखरेख में संपन्न हुई।

विभिन्न स्तरों पर छात्रों का प्रदर्शन

प्रथम स्तर की परीक्षा में कक्षा पांचवी से जसगुण ने 20 अंक और गुरनवाज ने 19 अंक प्राप्त किए। कक्षा चौथी से दीपांश ने 18 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्तर की परीक्षा में कक्षा आठवीं से देवांश मित्तल ने 25, साहिबप्रीत ने 25 और मयंक वर्मा ने 25 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्तर की परीक्षा में कक्षा 11वीं से भव्या ने 30 अंक प्राप्त किए। कक्षा 12वीं से सतविंदर ने 30 अंक और मनप्रीत ने 29 अंक लेकर सफलता प्राप्त की।

प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दी बधाई

विद्यालय के प्रबंधक बालकृष्ण त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य रागिनी राय ने सफलता प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य रागिनी राय ने बच्चों को इस परीक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि देश में दिन-प्रतिदिन बढ़ती हुई दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना हम सभी के लिए अनिवार्य है। हम सभी को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी होना अति आवश्यक है। तभी हम सब मिलकर बढ़ती हुई दुर्घटनाओं पर रोक लगा सकते हैं। इस अवसर पर डिंपल त्रिपाठी, प्राध्यापिका कर्मजीत कौर, राजबीर एवं विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment