तरावड़ी के गीता मॉडर्न स्कूल में हुआ वृक्षारोपण और जल संरक्षण कार्यक्रम,

पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधे लगाना बेहद जरूरी : रागिनी राय
गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित
तरावड़ी, 12 अगस्त (रोहित लामसर)।
गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरावड़ी में वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं ने मिलकर एक पेड़ मां के नाम और एक बच्चा एक पौधा योजना के तहत वृक्षारोपण किया। सर्वप्रथम वृक्षों को माता मानकर पूजा अर्चना की गई और बड़े होने तक वृक्षों की सुरक्षा और जल संरक्षण की शपथ ली गई।
प्रधानाचार्या रागिनी राय ने अमरूद का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम शब्द ही वृक्षों की भांति विशालता का परिचायक है। एक पौधा पेड़ बनता है और उसकी छाया के नीचे जीव जंतु एवं मनुष्य सुख का अनुभव करता है।
पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधे लगाना बहुत जरूरी है। जिस प्रकार मां अपने बच्चों को संभाल कर रखती है ठीक उसी प्रकार वृक्ष हमें ऑक्सीजन देकर जीवन प्रदान करते हैं।
आज लगातार हो रही वृक्षों की अंधाधुंध कटाई पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि वृक्षों की संख्या लगातार कम होती जा रही है जिसके कारण हमें अनचाही बीमारियों के जाल में फंसना पड़ रहा है।
बड़ी- बड़ी बीमारियां मनुष्य को परेशान कर रही है। इससे निजात पाने के लिए हमें हर गांव, शहर, गली, मोहल्ले और प्रत्येक घर में वृक्ष लगाकर उनकी संख्या को बढ़ाना होगा। उन्होंने बच्चों को अपनी माता के साथ मिलकर एक पेड़ अवश्य लगाने के लिए कहा।
जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उन्होंने कहा कि पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चितता का पैमाना तय हो, शासकीय एवं निजी भवनों पर रुफ वाटर हार्वेस्टिंग हो, सोख्ता गड्ढे बनाए जाए ,पानी का दोहरा उपयोग करने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाए।
विद्यालय के प्रबंधक बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देशानुसार सभी शिक्षकों और बच्चों को आम, अमरूद जामुन, नीम, पीपल, अशोक आदि पौधे वितरित किए गए, ताकि अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन कर सके। इस अवसर पर डिंपल त्रिपाठी, कर्मजीत कौर, सलिंदर, राजबीर, निशा, किरण गुप्ता, प्रियंका एवं विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।