तरावड़ी के गीता मॉडर्न स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज का पर्व

तरावड़ी के गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह और हरियाणवी तीज का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान के साथ की गई। स्वतंत्रता दिवस और तीज के इस विशेष उपलक्ष्य में विद्यालय के अंदर एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं, हरियाणवी लोकगीत, नृत्य और देशभक्ति नाटक प्रस्तुत किए। इन सभी प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय की प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के लिए एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
झूला झूलकर मनाया तीज का आनंद
विद्यालय की छात्राओं ने रंग-बिरंगी लड़ियों से सुसज्जित झूला झूलकर सावन के तीज पर्व का पूर्ण आनंद लिया। इस संयुक्त पावन पर्व के उपलक्ष्य में सभी बच्चे अपने घर से स्वादिष्ट फीर्निया और घेवर लेकर आए थे। बच्चों ने इन पकवानों को आपस में प्रेम सहित मिल-बांटकर खाया।
प्रधानाचार्या और प्रबंधक के विचार
विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी राय ने कहा कि तिरंगा हमें एकता का पाठ पढ़ाता है। तीज का पर्व हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है। हमारे लिए आजादी और संस्कृति दोनों का सम्मान करना बेहद जरूरी है। बच्चे ही देश का भविष्य हैं। इसको ध्यान में रखकर ही हमें देशभक्ति और संस्कृति को साथ-साथ लेकर चलना चाहिए। हमें अपने पारंपरिक त्योहारों और संस्कृति का सम्मान करते हुए ऐसे पर्व पूरे उत्साह से मनाने चाहिए। इससे हम अपनी आने वाली पीढ़ियों में संस्कार पैदा कर उनको पारंपरिक संस्कृति से अवगत करा सकें।
तीज का त्योहार भारत में महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। तीज का संबंध भगवान शिव व पार्वती के विवाहित जीवन से जुड़ा हुआ है। हरियाणवी तीज सावन में मनाया जाने वाला पहला पर्व है जिससे अन्य पर्वों की शुरुआत होती है।
बच्चों को दिए गए मेडल और पुरस्कार
विद्यालय के प्रबंधक बालकृष्ण त्रिपाठी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी को हरियाणवी तीज और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें उन शहीदों को नहीं भूलना चाहिए जिनके बलिदान और त्याग से हमारे देश को आजादी प्राप्त हुई है। संस्कारों से ही राष्ट्र बनता है। हम सभी को मिलकर शहीदों के सपनों का स्वच्छ और संस्कारी भारत बनाना है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में विद्यालय के बच्चों और उपस्थित लोगों को लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर डिंपल त्रिपाठी, प्राध्यापिका कर्मजीत कौर, गीता, गरिमा, साक्षी, निशा सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।