तरावड़ी में मानव उत्थान सेवा समिति ने राजकीय स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, शिक्षा को बताया भविष्य की नींव

तरावड़ी में मानव उत्थान सेवा समिति ने राजकीय स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, शिक्षा को बताया भविष्य की नींव

अध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज के पावन सानिध्य में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे मिशन एजुकेशन अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला डोडवा में जरूरतमंद स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। समिति के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उन्हें भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का आयोजन महात्मा अंतरमुखी बाई जी एवं सुभद्रा बाई जी के सानिध्य में किया गया। समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर स्कूली बच्चों को आवश्यक पाठ्य सामग्री वितरित की।

शिक्षा है बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

महात्मा अंतरमुखी बाई जी एवं सुभद्रा बाई जी ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। आर्थिक अभाव के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

मानव उत्थान सेवा समिति का उद्देश्य और सहयोग

मानव उत्थान सेवा समिति के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि अध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से समिति द्वारा समाजसेवा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। मिशन एजुकेशन के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि संसाधनों के अभाव में किसी बच्चे की शिक्षा बाधित न हो। उन्होंने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों और परिवारों की सहायता के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगी। बच्चों को केवल पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाना ही नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में सहयोग करना समिति का उद्देश्य है।

उपस्थित गणमान्य नागरिक और प्रेरणा

इस अवसर पर रामसिंह दुआ, मुकेश गुप्ता, अरमान गुप्ता, नरेश गर्ग, चिराग गुप्ता, रोहित गुप्ता, वासु गुप्ता, पवन गर्ग, सुशील गर्ग, सचिन गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला डोडवा में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करते महात्मा अंतरमुखी बाई जी, सुभद्रा बाई जी एवं मानव उत्थान सेवा समिति के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता नजर आए।

Share:

Comments

Leave a comment