तरावड़ी में ताइक्वांडो प्रतियोगिता, अध्यापक दिवस और अनिरुद्ध आचार्य की कथा के मुख्य आयोजन संपन्न

तरावड़ी में ताइक्वांडो प्रतियोगिता, अध्यापक दिवस और अनिरुद्ध आचार्य की कथा के मुख्य आयोजन संपन्न

प्रताप पब्लिक स्कूल तरावड़ी में विद्यालय स्तरीय अंतरकक्षा ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक अनुशासन, आत्मरक्षा का कौशल, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता तथा खेल भावना का विकास करना था। विद्यालय के उत्साही छात्र-छात्राओं ने इस खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने रिंग में उतरकर अपनी पैरों से प्रहार करने की तकनीकों, फुर्ती, संतुलन और रक्षात्मक रणनीति का बेहद शानदार प्रदर्शन किया। बालक एवं बालिका वर्गों में विभिन्न समूहों के अंतर्गत मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों के प्रत्येक प्रहार और किक में अद्भुत एकाग्रता, धैर्य और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था, जिसने वहाँ उपस्थित सभी दर्शकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।

विद्यालय की निर्देशिका पिथी चौधरी ने कहा कि ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा का खेल नहीं है, बल्कि यह शारीरिक दृढ़ता, मानसिक संतुलन, अनुशासन और आत्म-नियंत्रण का अनूठा माध्यम है। ऐसे खेल बच्चों में विपरीत परिस्थितियों का निडरता से सामना करने का साहस भरते हैं। प्रत्येक प्रतियोगिता हमें जीत की खुशी के साथ-साथ अपनी कमियों से सीखकर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उतरेजा ने कहा कि ताइक्वांडो जीवन में अनुशासन, सम्मान और मानसिक एकाग्रता सिखाता है। खेल के मैदान में सीखी गई रणनीति और धैर्य जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाते हैं। प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा 8वीं के छात्र लविश ने प्रथम स्थान, आदित्य राणा ने द्वितीय स्थान तथा जगजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7वीं के निखिल ने प्रथम स्थान, हमराज ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 8वीं के दमन गोरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग समूह 1 में कक्षा 8वीं की अर्शिया ने प्रथम स्थान, सौम्या ने द्वितीय स्थान तथा नव्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग समूह 2 में कक्षा 8वीं की मुस्कान ने प्रथम स्थान, कक्षा 7वीं की वसुंधरा ने द्वितीय स्थान तथा खुशी आनंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर निर्देशिका पिथी चौधरी एवं प्रधानाचार्य विकास उतरेजा ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

एस.एम.एस. मैमोरियल पब्लिक स्कूल में मनाया गया अध्यापक दिवस

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

एस.एम.एस. मैमोरियल पब्लिक स्कूल तरावड़ी में अध्यापक दिवस के उपलक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। विद्यालय के प्रबंधक गुरशरण ग्रेवाल एवं प्रधानाचार्या डॉ. विभा कौशिक ने सभी शिक्षकों को अध्यापक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को देखते हुए उनके जन्मदिवस को भारत में अध्यापक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं। प्रधानाचार्या डॉ. विभा कौशिक ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को सही दिशा प्रदान करते हैं।

अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा बनी हरियाणा का गौरव

तरावड़ी की पावन धरती पर विश्व विख्यात कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। डबल चाबी बासमती राइस के मैनेजिंग डायरेक्टर बृजभूषण गोयल, आशू गोयल और यश सलूजा ने कहा कि यह आयोजन केवल तरावड़ी शहर ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि शिव शक्ति इंटर ग्लोब एक्सपोर्ट की ओर से तरावड़ी में करवाए जा रहे इस भव्य धार्मिक आयोजन से शहर और प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ मिल रहा है। उद्योगपति रमेश गुप्ता एवं अमन गुप्ता के नेतृत्व में की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं। बृजभूषण गोयल, आशू गोयल व यश सलूजा ने अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज से मुलाकात कर उनके दर्शन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Share:

Comments

Leave a comment