तरावड़ी के प्रताप पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज की धूम, तमन्ना ने रची सबसे अच्छी मेहंदी

तरावड़ी के प्रताप पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज की धूम, तमन्ना ने रची सबसे अच्छी मेहंदी

तरावड़ी में हरियाली तीज का पर्व पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। प्रताप पब्लिक स्कूल तरावड़ी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से तीज की समृद्ध परंपरा, भारतीय संस्कृति और लोक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक लोकगीतों, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों, झूला गतिविधियों तथा मेहंदी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय परिसर में तीज के पारंपरिक रंग देखने को मिले। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपनी भावनाओं को भी अभिव्यक्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में 12वीं विज्ञान की छात्रा तमन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया। अक्षरा 12वीं विज्ञान एवं लवजीत 11वीं कला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भारती 9वीं ए एवं सिमर 9वीं बी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं गरिमा 11वीं कला एवं रितिका 12वीं वाणिज्य को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

विद्यालय के निर्देशक हनी चौधरी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और समृद्ध भारतीय विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की निदेशिका पिथी चौधरी ने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने तथा त्योहारों को आपसी एकता और खुशी के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य विकास उत्तरेजा ने भी विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। समारोह ने विद्यार्थियों में उत्साह, रचनात्मकता, आपसी एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment