तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,

तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,

रेलवे स्टेशन पर तिरंगे को सलामी के बाद गूंजा राष्ट्रगान, एसोसिएशन ने उठाई दादर एक्सप्रेस के ठहराव और CCTV-RPF पोस्ट की मांग

रोहित लामसर /तरावड़ी /16 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

रेलवे स्टेशन पर 80वां स्वतंत्रता दिवस स्टेशन अधीक्षक के.के. सिंह, रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश गुप्ता तथा एसोसिएशन के सदस्यों की उपस्थिति में धूमधाम एवं देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में ध्वजारोहण किया गया और सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी हमें वीर शहीदों के अमर बलिदानों के कारण प्राप्त हुई है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता के इस अमूल्य उपहार को सदैव सहेजकर रखना चाहिए। तिरंगा देश की आन, बान और शान है तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे।

इस अवसर पर स्टेशन मास्टर बलिंगर सिंह, मलकित सिंह, मोहित कुमार सहित रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के नरेश मित्तल, चरणदेव कामरा, विजय सिंगला, विकास सिंगला, अनिल अरोड़ा, सुरेश वधवा, सोनू वर्मा, मनोज राणा, धर्मवीर कालड़ा, ओमप्रकाश गुर, राजीव सिंगला, विनय गर्ग, राजीव कुमार, कृष्णा, दिव्यम सहित अन्य सदस्य एवं रेल यात्री मौजूद रहे।

दादर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग : रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के अध्य्क्ष रमेश गुप्ता व निरीक्षक राजीव ठाकुर ने कहा कि तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जनसुविधाओं से जुड़े लगभग सभी प्रमुख कार्य पूरे हो चुके हैं। हालांकि दादर एक्सप्रेस के पुनः ठहराव की मांग अभी लंबित है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में क्षेत्र के विधायक भगवानदास कबीरपंथी से आग्रह किया गया है कि वे मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएं और जल्द से जल्द दादर एक्सप्रेस का तरावड़ी स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करवाएं।

स्टेशन पर सीसीटीवी और आरपीएफ पोस्ट की भी मांग

 :- एसोसिएशन ने रेलवे विभाग से तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी और आरपीएफ पोस्ट स्थापित करने की मांग भी रखी। रमेश गुप्ता ने कहा कि इससे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने में मदद मिलेगी।

Share:

Comments

Leave a comment