तरावड़ी में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, सचिन बुढ़नपुर के नेतृत्व में दी गई श्रद्धांजलि

तरावड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला परिषद वार्ड नंबर-3 के सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी के हल्का इंद्री प्रधान सचिन बुढ़नपुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और देश के लिए उनके योगदान कोद याद किया।
राजीव गांधी का देश के विकास में योगदान
इस अवसर पर सचिन बुढ़नपुर ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक, तकनीकी और युवा शक्ति से सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सोच हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने, देश में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और भारत को नई दिशा देने वाली रही। उनके विचार और देश के विकास के लिए किए गए कार्य आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा देते हैं। सचिन बुढ़नपुर ने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि देश की असली ताकत उसकी युवा पीढ़ी है। उन्होंने युवाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण में आगे आने का अवसर देने के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता स्वर्गीय राजीव गांधी के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की आवाज को बुलंद करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। सचिन बुढ़नपुर ने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर करनाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वैद्य, पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सोमिल संधू, जिला यूथ कांग्रेस शहरी प्रधान सुमित मंडान, हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी सत्यवान गहलोत, सह-प्रभारी मीमांशा आर्य, यादवेंद्र श्योराण, रोहित श्योराण, बलवान खोकर, रिंकू कलसोरा, आशीष, अशोक बदरपुर, शीशपाल गड़पुर, सोनू सापर, शिव कुमार पटहेड़ा, यूनिश पटहेड़ा, सोनू सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।