तरावड़ी के श्री राम राइस यूनिट में गूंजा हरि नाम, बाल व्यास ऋषभ देव जी पर हुई पुष्पवर्षा और भव्य अभिनंदन

Team Atal Hind11 August 20262 min read15 viewsधर्म
तरावड़ी के श्री राम राइस यूनिट में गूंजा हरि नाम, बाल व्यास ऋषभ देव जी पर हुई पुष्पवर्षा और भव्य अभिनंदन

तरावड़ी में श्री ब्रह्मपुराण कथा महोत्सव के कथाव्यास बाल व्यास ऋषभ देव जी का श्री राम राइस यूनिट पहुंचने पर श्री राम ग्रुप की ओर से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य अभिनंदन किया गया। बाल व्यास ऋषभ देव जी के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर बाल व्यास ऋषभ देव जी ने अपनी मधुर एवं ओजस्वी वाणी से उपस्थित परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं के बीच कीर्तन किया। उनके भजनों से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को भारतीय संस्कृति, सनातन संस्कारों और धार्मिक मूल्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

श्री राम ग्रुप की ओर से बाल व्यास ऋषभ देव जी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं में उनके प्रति विशेष श्रद्धा एवं उत्साह देखने को मिला। श्री राम ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर लाला साधुराम सिंगला, रविंद्र सिंगला एवं महेश सिंगला ने कहा कि बाल व्यास ऋषभ देव जी अपनी ओजस्वी एवं मधुर वाणी से तरावड़ी की पावन धरती पर सनातन संस्कृति और धर्म की अलख जगा रहे हैं। उनकी कथा और भजनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ संस्कार और जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना बेहद जरूरी है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारा, संस्कार और सकारात्मक सोच का विस्तार होता है। बाल व्यास ऋषभ देव जी जैसे युवा संतों द्वारा धर्म और संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर संजय सिंगला, प्रमोद सिंगला, रजत सिंगला, विजय सिंगला, अक्षत सिंगला, साहिल सिंगला सहित श्री राम परिवार के सदस्य एवं अनेक गणमान्य श्रद्धालु मौजूद रहे

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment