तरावड़ी में अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा की तैयारी, 15 से अधिक स्वागत द्वारों से सजा शहर

तरावड़ी में अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा की तैयारी, 15 से अधिक स्वागत द्वारों से सजा शहर

तरावड़ी में सुप्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 5 से 11 सितंबर तक नई अनाज मंडी तरावड़ी में यह भव्य कथा आयोजित की जाएगी। कथा को ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजकों और शहर की सामाजिक-धार्मिक संस्थाएं सक्रिय हो गई हैं।

आयोजक शिव शक्ति इंटर ग्लोब एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश गुप्ता और अमन गुप्ता ने तैयारियों पर चर्चा की। अमन गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन पूरे तरावड़ी शहर का अपना धार्मिक आयोजन है। कथा को लेकर पूरे शहर में विशेष सजावट की जा रही है और 15 से ज्यादा भव्य स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं।

कथा के दौरान प्रतिदिन 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे भंडारे की व्यवस्था होगी। आयोजन स्थल पर चिकित्सा शिविर, 6 एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक और पार्किंग के हाईटेक इंतजाम किए जा रहे हैं। 5 सितंबर को 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से कथा का शुभारंभ होगा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment