तरावड़ी में 5 से 11 सितंबर तक होगी श्रीमद्भागवत कथा, मुख्यमंत्री नायब सैनी को दिया गया निमंत्रण

तरावड़ी में 5 से 11 सितंबर तक होगी श्रीमद्भागवत कथा, मुख्यमंत्री नायब सैनी को दिया गया निमंत्रण

तरावड़ी में आगामी 5 से 11 सितंबर तक नई अनाज मंडी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। देश के सुप्रसिद्ध और विश्व विख्यात कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज इस कथा में अपनी वाणी से श्रद्धालुओं को नौनिहाल करेंगे। कथा के आयोजन को लेकर शहर और आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं में बहुत अधिक उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री और दिग्गजों को दिया गया निमंत्रण

शिव शक्ति इंटर ग्लोब एक्सपोर्ट प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर अमन गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कथा का आधिकारिक निमंत्रण दिया। इस अवसर पर नीलोखेड़ी हलके के विधायक भगवानदास कबीरपंथी और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी वहां मौजूद रहे। उद्योगपति अमन गुप्ता ने सभी से मुलाकात करके उन्हें श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने का स्नेहपूर्ण निमंत्रण दिया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ऐतिहासिक और गौरवशाली आयोजन

उद्योगपति अमन गुप्ता ने कहा कि तरावड़ी की धरती पर विश्व विख्यात कथावाचक के मुखारविंद से कथा होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हजारों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा देने वाला ऐतिहासिक आयोजन बनेगा। कथा के शुभारंभ पर 5 सितंबर को 1100 से अधिक महिलाओं द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।

कलश यात्रा और व्यापक इंतजाम

यह विशाल कलश यात्रा नगर खेड़ा से शुरू होकर नई अनाज मंडी तक जाएगी जिसमें मातृशक्ति और युवा भाग लेंगे। 5 से 11 सितंबर तक प्रतिदिन कथा का आयोजन होगा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की पूरी संभावना है। आयोजकों द्वारा वातानुकूलित पंडाल, लंगर-प्रसाद, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment