तरावड़ी की एथलीड स्पोर्ट्स अकादमी के दो खिलाड़ियों का जिलास्तरीय क्रिकेट टीम में चयन

हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स में एथलीड स्पोर्ट्स अकादमी तरावड़ी के क्रिकेट खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अकादमी के दो होनहार खिलाड़ियों अगमप्रीत और अरमान सिंह ने बेहतरीन खेल कौशल मेहनत और लगन के दम पर क्रमशः अंडर-19 और अंडर-17 करनाल जिला क्रिकेट टीम में जगह बनाई है।
अगमप्रीत और अरमान सिंह ने बढ़ाया तरावड़ी का गौरव। अकादमी के खिलाड़ी अगमप्रीत पुत्र किरपाल सिंह निवासी सौंकड़ा ने पहले अंडर-19 ब्लॉक टीम में अपनी जगह बनाई। ब्लॉक स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने अपने खेल कौशल के दम पर अंडर-19 करनाल जिला टीम में भी चयन हासिल किया।
अरमान सिंह ने अंडर-17 करनाल जिला टीम में पाया स्थान। अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अरमान सिंह पुत्र हरजीत सिंह, निवासी गालिबखेड़ी ने अंडर-17 ब्लॉक टीम में चयन के बाद अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा और उत्कृष्ट खेल के आधार पर अंडर-17 करनाल जिला टीम में भी स्थान सुनिश्चित किया।
क्रिकेट कोच मोहित सर के मार्गदर्शन में प्राप्त किया प्रशिक्षण। दोनों खिलाड़ियों ने एथलीड स्पोर्ट्स अकादमी तरावड़ी के क्रिकेट कोच मोहित सर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रतिभा, अनुशासन, तकनीकी कौशल और कड़ी मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें जिला स्तर पर खेलने का अवसर मिला।
अ अकादमी के ओनर अनमोल अनेजा ने दी बधाई। दोनों खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर एथलीड स्पोर्ट्स अकादमी के ओनर अनमोल अनेजा ने खुशी व्यक्त करते हुए अगमप्रीत और अरमान सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
छोटे शहर की प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने का प्रयास
अनमोल ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। अथलीड स्पोर्ट्स अकादमी तरावड़ी का उद्देश्य छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण, अनुशासन और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध करवाकर उन्हें बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए तैयार करना है।
खिलाड़ियों की खेल तकनीक और आत्मविश्वास को मजबूत करने पर ध्यान। अकादमी में खिलाड़ियों की खेल तकनीक, फिटनेस, स्किल्स और आत्मविश्वास को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अकादमी प्रबंधन ने कहा कि अगमप्रीत और अरमान सिंह की उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
आने वाले समय में खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रदर्शन। अकादमी को विश्वास है कि आने वाले समय में यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता, स्कूल, कोच, अकादमी और तरावड़ी शहर का नाम रोशन करेंगे।