तरावड़ी में महिलाओं ने की तीज पर्व पर विशेष परिचर्चा, कहा- आधुनिकता के दौर में जड़ों और संस्कृति को भूलना चिंता का विषय

Team Atal Hind9 August 20262 min read25 viewsकरनाल
तरावड़ी में महिलाओं ने की तीज पर्व पर विशेष परिचर्चा, कहा- आधुनिकता के दौर में जड़ों और संस्कृति को भूलना चिंता का विषय

तरावड़ी में आधुनिकता की तेज रफ्तार और बदलती जीवनशैली के बीच भारतीय संस्कृति से जुड़े पारंपरिक त्योहारों का स्वरूप लगातार बदलता जा रहा है। कभी तीज का त्योहार महिलाओं के लिए उत्साह, उमंग, सुहाग, लोकगीतों, झूलों और पारंपरिक रीति-रिवाजों से जुड़ा विशेष पर्व हुआ करता था, लेकिन आज इसकी रौनक कई जगहों पर केवल औपचारिक आयोजनों तक सीमित होती दिखाई दे रही है।

इस संबंध में महिलाओं से विशेष परिचर्चा की गई जिसमें महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि तीज जैसे त्योहार केवल मनोरंजन के अवसर नहीं, बल्कि हमारी सदियों पुरानी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। हल्के के विधायक भगवानदास कबीरपंथी की धर्मपत्नी सविता कबीरपंथी, के.एस. ओवरसीज प्रा.लि. तरावड़ी की सी.एम.डी. ममता गोयल व जी.वी. राईस यूनिट की सी.एम.डी. सुमन बंसल ने कहा कि आज के दौर में कई त्योहार सोशल मीडिया पोस्ट, फोटो सेशन और औपचारिक कार्यक्रमों तक सिमटते जा रहे हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

महिलाओं ने आगे कहा कि तीज का असली उत्साह तभी कायम रह सकता है, जब इसमें पारंपरिक गीत-संगीत, झूले, मेहंदी, लोक परंपराएं, पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक मान्यताओं को उचित स्थान दिया जाए। आधुनिकता अपनाना गलत नहीं है, लेकिन आधुनिकता के नाम पर अपनी जड़ों और संस्कृति को भूल जाना चिंता का विषय है। श्री हंस राईस मिल्स की सी.एम.डी. रजनी गुप्ता, भाजपा नेत्री मीना चौहान एवं संयोगिता गुप्ता ने कहा कि तीज का त्योहार महिलाओं के जीवन में विशेष महत्व रखता है।

गर्ग राईस इंडस्ट्रीज की सी.एम.डी. संतोष गुप्ता, न्यू कैम ऑयल प्रा.लि. से मीनू तॉयल, एस.एस. राईस यूनिट से सुनैना हंस एवं श्री राम एग्रोटेक की सीएमडी सुनीता सिंगला ने कहा कि आज बच्चों और युवाओं को आधुनिक जीवनशैली अधिक आकर्षित करती है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें अपने पारंपरिक त्योहारों से जोड़ें क्योंकि तीज जैसे पर्व हमारी विरासत हैं, जिन्हें आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।

भाजपा नेत्री सोनम कबीरपंथी, डबल चाबी बासमती राईस की डायरेक्टर प्रेक्षा गोयल एवं श्रीराम राईस यूनिट की डायरेक्टर पलक सिंगला ने कहा कि आज कई बार त्योहार सिर्फ कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित रह जाते हैं। तीज की वास्तविक खुशी तभी है जब महिलाएं मिलकर पारंपरिक तरीके से इसे मनाएं, लोकगीत गाएं, झूले झूलें और एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटें।

सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी डा. कशिश सलूजा, जी.वी. राईस यूनिट से चारू बंसल एवं ज्योति बंसल ने कहा कि समय के साथ बदलाव होना स्वाभाविक है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि हम अपनी जड़ों को भूल जाएं। आधुनिक तरीके से तीज मनाने में कोई बुराई नहीं, लेकिन इसके पीछे छिपी धार्मिक और सांस्कृतिक भावना भी बरकरार रहनी चाहिए

संगीता गुप्ता, भावना मिड्डा, रेनू गुप्ता एवं सविता जांगड़ा ने कहा कि तीज केवल महिलाओं का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी लोक संस्कृति का हिस्सा है। पारंपरिक गीत, झूले, मेहंदी और आपसी मेल-जोल इस पर्व की पहचान रहे हैं और इन परंपराओं को जीवित रखने की जरूरत है। सभी महिलाओं ने मिलकर कहा कि हमारे त्योहार किसी न किसी धार्मिक और आध्यात्मिक भावना से जुड़े हुए हैं, इसलिए तीज मनाते समय धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment