तरावड़ी में मां वैष्णो देवी इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट की वार्षिक बैठक आयोजित, 17वें विशाल भंडारे पर हुई चर्चा

तरावड़ी में मां वैष्णो देवी इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया और मां वैष्णो देवी धाम में आयोजित होने वाले 17वें विशाल भंडारे को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक परंपरा एवं विधि-विधान के अनुसार मां भगवती की पवित्र ज्योति प्रचंड से हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जैन ने की।
बैठक में ट्रस्ट के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। गौरव गर्ग तरावड़ी, पवन खन्ना जींद, ममता अरोड़ा, मोनिका अग्रवाल जयपुर, पवन गोयल, शमशेर तथा कृष्ण कुमार जैन सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं सेवादारों ने मां भगवती की पवित्र ज्योति प्रचंड कर और मां की आरती कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जैन, राष्ट्रीय सचिव तरसेम गर्ग, सचिव गगन गोयल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार जैन, तरुण बंसल, गौरव गर्ग तरावड़ी, शमशेर सिंह, प्रदीप बांसल सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं सेवादार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
17वें विशाल भंडारे और कटरा में व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा
वार्षिक बैठक में आगामी नववर्ष के शुभ अवसर पर मां वैष्णो देवी धाम, कटरा में आयोजित होने वाले 17वें विशाल भंडारे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले वर्षों में मां वैष्णो देवी धाम, कटरा में तीन स्थानों होटल दुर्गा रेजिडेंसी, दुर्गा भवन एवं भूमिका मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार चौथा भंडारा देवा माई मंदिर में लगाया जाएगा। मां वैष्णो देवी धाम, कटरा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए चार स्थानों पर विशाल भंडारे आयोजित किए जाएंगे।
भंडारे को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न सदस्यों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ताकि देशभर से मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन एवं सेवा से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 17वें विशाल भंडारे के दौरान होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि मेहंदी रस्म का विशेष कार्यक्रम होटल दुर्गा रेजिडेंसी में आयोजित किया जाएगा।
वार्षिक वित्तीय लेखा-जोखा और धर्मशाला निर्माण पर चर्चा
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग ने वर्ष 2025-26 की आय एवं व्यय का विस्तृत ब्यौरा उपस्थित सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के वित्तीय लेखा-जोखे के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की। बैठक के दौरान कटरा आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक धर्मशाला के निर्माण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि धर्मशाला के निर्माण से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
वार्षिक बैठक में उपस्थित गणमान्य लोग
वार्षिक बैठक में ट्रस्ट के सचिव गगन गोयल, राष्ट्रीय सचिव तरसेम गर्ग, कृष्ण कुमार जैन, शमशेर ढांडा, पवन खन्ना, ममता अरोड़ा, मोनिका अग्रवाल, पवन गोयल, शमशेर, प्रदीप बंसल, शुभम गर्ग, संदीप प्रकाश गर्ग, नानू राम मित्तल, तरसेम गर्ग, राकेश गर्ग बिट्टू, राहुल गर्ग, मुकेश गोयल, राजू छाबड़ा, जितेंद्र गोयल, नानू राम मित्तल, राज कुमार गोयल, शकुंतला बंसल, प्रेम नंदवाल, मुकेश गोयल, हुमेश गोयल, आनंद सागर, कैलाश शर्मा, राजू छाबड़ा, तरसेम कुमार, जोगिंद्र सिंह, रिक्की जिंदल एवं मोनू गर्ग समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में हिस्सा लेते हुए पदाधिकारियों की फोटो भी साझा की गई।