तरावड़ी NH-44 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी! बाल-बाल बचे कई लोग

www.atalhind.com18 March 20261 min read0 viewsकरनाल
तरावड़ी NH-44 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी! बाल-बाल बचे कई लोग
दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाल बाल बचे कई लोग
तरावड़ी, 18 मार्च (रोहित लामसर)।
दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फ्लाईओवर पर पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। मिली जानकारी के अनुसार अंबाला निवासी किसान लोकेन्द्र करनाल से गेहूं (कनक) लेकर अंबाला की ओर जा रहा था। जैसे ही वह तरावड़ी के पास फ्लाईओवर पर पहुंचा, ट्रॉली का एक्सल अचानक टूट गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच हाईवे पर पलट गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली फ्लाईओवर से नीचे नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। घटना के चलते हाईवे पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।.
AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment