बाबैन के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरगट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज उत्सव

बाबैन के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरगट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज उत्सव

बाबैन, 12 अगस्त (सुरेश अरोड़ा): आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरगट में बालवाटिका-1 से कक्षा दूसरी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा तीज उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, लोक-पर्वों एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों से परिचित करवाना था। इस अवसर पर विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गतिविधियां

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नन्हे विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने तीज से संबंधित गीतों एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही, बच्चों ने झूला झूलने, मेहंदी लगाने तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे बच्चों की मासूम मुस्कान और उत्साह ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।

संस्कृति की जानकारी और शिक्षकों के विचार

शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को तीज पर्व के महत्व तथा भारतीय संस्कृति में इसकी विशेष भूमिका के बारे में सरल एवं रोचक ढंग से जानकारी दी। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रोबिन कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गरिमापूर्ण उपस्थिति

विद्यालय के प्रबंधक सोहन लाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक महोदया उर्मिला सैनी, अनीता हांडा जी सहित समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे

Share:

Comments

Leave a comment