ड्राईवर निकला, 20 लाख की फिरौती मांगने वाला अपहरणकर्ता।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
</script>

ड्राईवर निकला, 20 लाख की फिरौती मांगने वाला अपहरणकर्ता।
मिटटी व्यापारी अपहरण मामले में 03 आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार।
कुरुक्षेत्र, 01 दिसंबर (Atal Hind)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि दिनांक 23 नवंबर 2022 को जगमाल सिंह वासी लाडवा ने थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह तथा उसका भाई जरनैल सिंह मिट्टी खरीद व भराई का काम करते हैं।
आज सुबह 8:00 बजे उसका भाई अपने ऑफिस में बैठा था। उसके भाई के पास अज्ञात नंबर से एक फोन आया जिसने कहा कि वह मिट्टी बेचना चाहता है यदि वह खरीदना चाहता है तो गजलाना जिला यमुनानगर में आकर मिट्टी देख ले।
इसके बाद उसका भाई अपनी कार नंबर एचआर 07-टी-0719 को लेकर गजलाना चला गया । उसके बाद उसके भाई का काफी देर फोन नहीं आया तो उन्होंने फोन मिलाने की कोशिश की लेकिन उसका फोन बंद मिला। कुछ समय बाद उसके भाई के फोन से अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके कहा कि आपका भाई हमारे पास है 20 लाख रुपए दो।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस से संपर्क किया तो उसके भाई को जान से मार देंगे । जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई । पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र सुरेन्द्र सिंह भोरिया के निर्देश पर जिला कुरुक्षेत्र, अम्बाला व जिला यमुनानगर में नाके लगाकर सभी वाहनों की चेकिंग शुरू की गई थी ।
पुलिस की नाकाबंदी, मुस्तैदी और तत्परता से आरोपी कहीं दूर नहीं जा सके और वह अपहृत और उसकी गाड़ी को गावं नवाजपुर जिला यमुनानगर में छोड़कर भाग गए थे।
जिला कुरुक्षेत्र की थाना लाडवा पुलिस, अपराध शाखा-1 व अपराध शाखा-2 की टीम ने गांव नवाजपुर जिला यमुनानगर में पहुंचकर कार की तलाशी ली तो कार की डिक्की से अपहृत जरनैल सिंह मिला जो काफी डरा हुआ था। जिसको पुलिस टीम ने कार से निकालकर मैडिकल के लिए यमुनानगर ट्रामा सेंटर ले जाकर उसका ईलाज करवाया गया।