बाबैन में राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिसिंह माजरा के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

बाबैन में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के आह्वान पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिसिंह माजरा के विद्यार्थियों ने गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ भाजपा मंड़ल प्रधान विकास शर्मा जालखेड़ी ने बच्चों को झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर गांव की सरपंच सोनिया कश्यप, पवन कश्यप, प्रिंसीपल सतीश कुमार, अध्यापक धर्मबीर, महामंत्री अनिल टाटकी, भीम सिंह बेरथला, प्रदीप कुमार, विकास सुजरी, राकेश कश्यप व गांव के गन्यमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने गांव की गलियों में भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए। यात्रा के दौरान पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक
भाजपा मंड़ल प्रधान विकास शर्मा जालखेड़ी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबको राष्ट्रीय तिरंगा का सम्मान करना चाहिए और अपने देश के वीर शहीदों के बलिदान को कभी भी भूलना नहीं चाहिए।
उन्होंने बच्चों में आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने-अपने घरों को राष्ट्रीय तिरंगा झंडा जरूर लगाए आपकी राष्ट्रीय झंडे के प्रति सम्मान करने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया जा सके। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करते हुए भाजपा मंड़ल प्रधान विकास शर्मा जालखेड़ी नजर आए।