तोशाम के गांव संडवा में बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

तोशाम के गांव संडवा में बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

तोशाम क्षेत्र के गांव संडवा में स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा सूरदास साधुराम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रगति शिक्षा सदन हाई स्कूल के बच्चों के साथ शुक्रवार को निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा बस स्टैंड से लेकर राजीव गांधी खेल स्टेडियम तक निकाली गई।

यात्रा में शामिल हुए विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए। यात्रा के दौरान पूरे गांव में एक देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने इस दौरान एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। मार्ग में स्थानीय लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

आयोजन का उद्देश्य और वक्ताओं के विचार

सूरदास साधुराम सेवा ट्रस्ट के संस्थापक प्रवीण संडवा व प्रगति शिक्षा सदन हाई स्कूल के निर्देशक सुनील कुमार शर्मा ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजन करने बहुत जरूरी हैं। उन्होंने तिरंगे को देश की एकता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रहित के कार्यों में हमेशा आगे रहने की अपील की। शहीद भगत सिंह युवा क्लब संडवा प्रधान सुखबीर संडवा ने कहा कि तिरंगा फहराने से देश प्रेम की भावना मजबूत होती है। युवाओं में देशभक्ति मजबूत होने से देश की प्रगति को गति मिलती है। इस यात्रा में कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इनमें कैप्टन नौरंग कालीरामण, सरपंच कृष्ण जांगड़ा, रामपाल कालीरामण, प्रदीप भुक्कल, सुरेश शर्मा, ललित शर्मा, मास्टर प्रेम कुमार, दिलबाग भुक्कल, नरेश शर्मा, शिवदत्त शर्मा, फौजी रवि कुमार, मोनू भुक्कल, दीपक सहरावत और पंकज आदि शामिल रहे।

Share:

Comments

Leave a comment