तोशाम में दर्दनाक हादसा: गाड़ी में छिपकली घुसने से पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत

तोशाम में दर्दनाक हादसा: गाड़ी में छिपकली घुसने से पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत

गाड़ी के अंदर छिपकली आने से गाड़ी पेड़ से टकराने पर गाड़ी सवार 32 वर्षीय महिला की हुई मौत

विष्णु शास्त्री/तोशाम/13 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

तोशाम में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तोशाम जुई मार्ग पर खरकड़ी सोहान के नजदीक एक चलती गाड़ी के अंदर छिपकली आ गई। छिपकली आ जाने के कारण गाड़ी का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने की वजह से यह गाड़ी सीधा एक पेड़ से जाकर टकरा गई। इस भीषण टक्कर के कारण गाड़ी में सवार एक 32 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में गाड़ी चालक को भी हल्की चोटें आई हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

संडवा निवासी थी मृतक महिला

यह सड़क हादसा तोशाम जुई मार्ग पर खरकड़ी सोहान के पास हुआ है। मृतका की पहचान संडवा निवासी 32 वर्षीय अन्नू के रूप में हुई है। अन्नू अपने देवर मनीष के साथ दवाई लेने के लिए तोशाम गई हुई थी। जब वे दोनों तोशाम से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। वापस आते समय गाड़ी के अंदर अचानक छिपकली आ गई थी। छिपकली आने से ड्राइवर का ध्यान भटका और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

परिवार और पुलिस कार्रवाई की जानकारी

मृतक महिला अन्नू के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। महिला का पति सरकारी नौकरी में कार्यरत है। मृतक महिला का पति पीजीटी हिस्ट्री के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा है। इस हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक महिला के पति की आधिकारिक शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Share:

Comments

Leave a comment