तोशाम में एसडीएम संदीप कुमार ने सफाई अभियान चलाकर नागरिकों को किया जागरूक, चार जोनो में बंटेगा सौंदर्यीकरण का कार्य

सफाई अभियान चलाकर किया नागरिकों को कस्बा तोशाम को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक
एसडीएम संदीप कुमार ने तोशाम के सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर चलाया सफाई अभियान
कस्बे को चार जोनो में बाँटकर चलेगा सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य : संदीप कुमार
विष्णु दत्त शास्त्री/तोशाम, 20 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
कस्बे को स्वच्छ बनाने को लेकर वीरवार को एसडीएम संदीप कुमार ने सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। स्वच्छता अभियान शहीद पार्क से शुरू हुआ। इस दौरान एसडीएम ने नागरिकों से कस्बे को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान एसडीएम ने बताया कि कस्बे को चार जोनो में बांटकर सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, बाजार, पार्कों में निरन्तर सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। विभिन्न सामाजिक संगठन, आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन आदि के सहयोग से तोशाम शहर के मुख्य बाजार में जागरूकता रैली निकालकर व्यापारियों को गीले और सूखे कचरे के लिए अलग अलग डस्टबिन लगाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि उपमंडल के गावों में स्वच्छता अभियान को एक मुहिम का रूप दिया गया है। स्वच्छता अभियान के जरिये क्लीन एण्ड ग्रीन तोशाम को मूर्त रूप मिलेगा। स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी एसईपीओ अजय कुमार की देखरेख में स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वार्ड वाइज संबंधित टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी एवं कर्मचारी न केवल सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई निगरानी करेंगे, बल्कि नागरिकों को भी अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए निरन्तर प्रोत्साहित करेंगे।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अतिक्रमण हटाने, शौचालयों का नवीनीकरण, सड़कों और डिवाइडरों की मरम्मत, पार्कों और ग्रीन बेल्ट की देखभाल, पेड़-पौधे लगाने, जलभराव की समस्या का समाधान, स्ट्रीट लाइट सुधार, बाजार और दीवारों की सफाई व सौंदर्यीकरण जैसी गतिविधियों पर विशेष बल दिया जाएगा। इस अवसर पर वन राजयिक अधिकारी बजरंग तंवर, एसईपीओ अजय कुमार, कानूनगो राजेंद्र जाखड़, सरपंच राजेश तंवर, मास्टर अश्वनी महता, पंच जंगबीर चहल, धर्मवीर सिंह पहिवाल, प्रदीप कुमार नारनौलिया, संजय नाफरिया, प्रवीण बागड़ी आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक भागीदार बने।