तोशाम में करंट लगने से गांव गारणपुरा कलां निवासी 50 वर्षीय अंग्रेजी लेक्चरर की हुई मौत

Team Atal Hind10 August 20261 min read20 viewsक्राइम
तोशाम में करंट लगने से गांव गारणपुरा कलां निवासी 50 वर्षीय अंग्रेजी लेक्चरर की हुई मौत

तोशाम-हिसार मार्ग पर विद्या नगर कॉलोनी के पास रजबाहा के नजदीक एक गारणपुरा कलां निवासी करीबन 50 वर्षीय अंग्रेजी के लेक्चरर की मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी की तोशाम से हिसार रोड़ से विद्या नगर कॉलोनी के पास रजबाहा के नजदीक एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। शव की शिनाख्त गारणपुरा कलां निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

मनोज कुमार अंग्रेजी का लेक्चर था। मनोज कुमार मेवात के नूहं में तैनात था। मृतक के एक लड़का व एक लड़की दो बच्चे हैं। इस बारे में थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार मनोज कुमार की करंट लगने से मौत हुई है। जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। फोटो :- मृतक मनोज कुमार का फाइल फोटो

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment