तोशाम में हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे

तोशाम कस्बे में बुधवार को हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद और जय हरियाणा के नारे गूंजे। यह यात्रा सरकार के निर्देशानुसार डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में उप मंडल प्रशासन द्वारा बीडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा की शुरुआत शहीद स्मारक तिकोना पार्क से हुई जहां शहीदों को पुष्प अर्पित किए गए।
हर घर तिरंगा यात्रा का रूट और मार्ग
उपमंडल स्तरीय हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसडीएम संदीप कुमार की देखरेख में यह यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहीद स्मारक, तिकोना पार्क और चौधरी बंसीलाल चौक से शुरू हुई। इसके बाद यह पुराना थाना चौक, मेन बाजार, भगवान परशुराम चौक और चौधरी सुरेंद्र सिंह चौक से गुजरी। बस स्टैंड रोड से होते हुए यह यात्रा चौधरी बंसीलाल चौक पर जाकर संपन्न हुई।
शहीदों को नमन और तिरंगा यात्रा के दौरान संबोधन
बीडीपीओ अमित कुमार ने तिरंगा यात्रा के दौरान अपने संबोधन में महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को हमारा देश आजादी की 79वीं वर्षगांठ पूरी करने पर 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला की प्राचीर से राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। इस झंडे की छत्रछाया में हर एक भारतवासी स्वयं को महफूज महसूस करता है। इस तिरंगे झंडे की रक्षा के लिए हमारे जवानों ने हंसते-हंसते अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए हैं। तोशाम और आसपास के गांवों में भी अनेक ऐसे जांबाज सिपाही हुए हैं, जिन्होंने खुद को मिटाना मंजूर किया, लेकिन तिरंगे को दुश्मन के आगे झुकने नहीं दिया। उन्होंने इस विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल सभी नागरिकों को अपना जीवन भारत के प्रति समर्पित रखने और सदा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपना सहयोग देने का संकल्प दिलाया।
तिरंगा यात्रा में शामिल प्रमुख अधिकारी और गणमान्य लोग
इस विशाल तिरंगा यात्रा में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वन राजयिक अधिकारी बजरंग तंवर, थाना प्रभारी विशेष और सरपंच राजेश तंवर मौजूद रहे। चौधरी बंसीलाल महाविद्यालय से डीपी वीरेंद्र सिंह और प्राचार्या सुदेश यादव शामिल हुए। आरोही स्कूल से अनिल कुमार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से एसआई आशीष कुमार और रोजगार विभाग से विनोद कुमार उपस्थित रहे। आईसीएफ कोचिंग सेंटर से मंजीत कुमार, अनिल सांगवान, मनदीप पंघाल और अशोक कुमार भी इस यात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा कॉलेज और विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।