तोशाम: ऑनरेरी लेफ्टिनेंट पृथ्वी सिंह का 85 वर्ष की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

तोशाम: ऑनरेरी लेफ्टिनेंट पृथ्वी सिंह का 85 वर्ष की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

ऑनरेरी लेफ्टिनेंट पृथ्वी सिंह का निधन

पूर्व सैनिक को सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

तोशाम/ 16 अगस्त/विष्णु दत्त शास्त्री/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ऑनरेरी लेफ्टिनेंट पृथ्वी सिंह का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ग्रामीणों एवं भूतपूर्व सैनिकों ने नम आंखों से विदाई दी। गांव सरल निवासी पूर्व सैनिक पृथ्वी सिंह अचानक अस्वस्थ हो गए थे और हिसार स्थित अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल हुए थे।

15 अगस्त को पूर्व सैनिक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और अन्य पूर्व सैनिक गांव सरल पहुंचे। अंतिम संस्कार के समय सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्यों ने तिरंगे के साथ उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर देश सेवा में उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहता है। ज्येष्ठ पुत्र व पूर्व सैनिक ओमबीर जटान ने मुखाग्नि दी।  

पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार के अवसर पर कैप्टन नौरंग सिंह आलमपुर, कैप्टन चंद्र भान पिंजोखरा, सूबेदार चांदवीर सिंह सिंह, सूबेदार बिजेंद्र व  कमल सिंह झांवरी, हवलदार रामबीर, राजेश थिलौड़, नायक रामचन्द्र, इंद्रसिंह  बागनवाला सहित विभिन्न पूर्व सैनिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment