ग्राम स्वराज किसान मोर्चा और गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट ने तोशाम में मनाया स्वतंत्रता दिवस,

ग्राम स्वराज किसान मोर्चा और गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट ने तोशाम में मनाया स्वतंत्रता दिवस,

ग्राम स्वराज किसान मोर्चा व गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गायों को खिलाया गुड़, शहीदों को किया याद

महान देशभक्तों के अभूतपूर्व त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक है स्वतंत्रता दिवस समारोह : खरेटा

तोशाम/ 16 अगस्त/विष्णु दत्त शास्त्री/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ग्राम स्वराज किसान मोर्चा और गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत धूमधाम, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। गांव खावा में स्थित हरफूल जाट जुलानी वाला गौशाला तथा शहीद किसान योद्धा मंगल सिंह खरेटा समाधि स्थल पर आयोजित इस गरिमामय समारोह में ग्रामीणों, किसानों, गौशाला कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगान के साथ हुई। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने गौशाला में जाकर गायों को गुड़ खिलाया और अनूठे अंदाज में आजादी का जश्न मनाया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की आजादी के नायकों, किसान आंदोलन के शहीदों और गौ-संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट करना था। खुशी और देशभक्ति के इस माहौल के बीच हिसार में जीवन कुंडू हत्याकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया गया तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मृतक के परिजनों को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग को लेकर उपस्थित जनसमूह ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर मंगल सिंह खरेटा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पवित्र पर्व हमारे महान देशभक्तों के अभूतपूर्व त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आजादी की यह अमूल्य सौगात लंबे संघर्ष के बाद मिली है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हरियाणा के शूरवीरों ने वीरता और शहादत की ऐसी मिसालें कायम कीं, जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हैं। इस मौके पर संजय नागर व सोनी नागर, मा. बिजेंद्र व पंच सुनील कुमार व रामअवतार ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा का इतिहास हमेशा से शहादतों से भरा रहा है। आजादी के पूर्व ही नहीं, बल्कि आजादी के बाद भी देश की सीमाओं, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए हरियाणा के जवानों ने हमेशा सबसे आगे रहकर अपनी कुर्बानियां दी हैं।

       इस अवसर पर मा. बिजेंद्र काजला, पंच सुनील ढुल, युद्धवीर मंगल सिंह खरेटा, संजय नागर, सोनी नागर गौसेवक ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विभिन्न सामाजिक व किसान संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से सचिव मनफूल पटौदी, गुलाब सिंह श्योराण, रामअवतार दलाल, जगदीप ढुल, राजेश नांगल, धोलिया ढुल, मा. बिजेंद्र काजला, पंच सुनील ढुल, संजय नागर, सोनू नागर, सैनी कल्र्क, संदीप खरेटा, प्रवेश, दिव्या, प्रियंका, हन्नु, आरजू, सक्षम, दीपांशु, रिया, उर्वशी, मोहिम, गौतम, प्रियाल, शिक्षा, सााक्षी, हिमांशु, काफी, वंश, सुरक्षा, दीपी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण व किसान योद्धा शामिल थे।

Share:

Comments

Leave a comment