तोशाम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर, सांस्कृतिक टीमों का हुआ चयन

Team Atal Hind7 August 20261 min read16 viewsभिवानी
तोशाम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर, सांस्कृतिक टीमों का हुआ चयन

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं और उपमंडल स्तर पर आगामी 15 अगस्त को यह समारोह स्थानीय चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी विजय सांगवान की अध्यक्षता में कमेटी ने सांस्कृतिक टीमों का चयन कर लिया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड एवं पीटी शो की टीमों का चयन

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

खंड शिक्षा अधिकारी विजय सांगवान की अध्यक्षता में कमेटी ने समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विद्यार्थियों की सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड एवं पीटी शो की टीमों का चयन कर लिया है, और इन टीमों द्वारा सतत अभ्यास किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी विजय सांगवान ने स्वयं स्टेडियम पहुंचकर रिहर्सल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम को अनुशासित एवं यादगार बनाने हेतु सभी संबंधित स्कूलों के इंचार्जिज को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

चयनित स्कूलों की सूचियां और कैडेट्स की भागीदारी

सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु चयनित टीमों में विद्या शिल्प स्मार्ट स्कूल, आरोही मॉडल स्कूल, जिंदल पब्लिक स्कूल, राजकीय मॉडल स्कूल, आदर्श स्कूल, अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा परेड में बीएलजेएस कॉलेज एवं संगम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। साथ ही, राजकीय मॉडल स्कूल, आरोही मॉडल स्कूल, पीएस नवयुग स्कूल तथा मेगा माइंड स्कूल के विद्यार्थी भी परेड में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। वहीं पीटी शोज, डम्बल व लेजियम में विभिन्न 11 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं।

Share:

Comments

Leave a comment