तोशाम के ईशरवाल विश्राम गृह में चलाया गया पौधारोपण अभियान, लगाए गए 100 पौधे

तोशाम के ईशरवाल विश्राम गृह में चलाया गया पौधारोपण अभियान, लगाए गए 100 पौधे

पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तोशाम के ईशरवाल विश्राम गृह में एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का आयोजन एवीटी स्पेशल स्टाफ इंचार्ज कपिल देव की अध्यक्षता में किया गया है।

इस दौरान विश्राम गृह परिसर में विभिन्न किस्मों के करीबन 100 पौधे लगाए गए हैं। पौधारोपण अभियान के दौरान एवीटी स्पेशल स्टाफ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों को नियमित रूप से पानी देने तथा उनकी उचित देखभाल करने का संकल्प लिया है ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े होकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दे सकें।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की

स्टाफ इंचार्ज कपिलदेव ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है

वही पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बंसल ने कहा कि आपके द्वारा लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण का आधार बन सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही गांवों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य क्षेत्रों को हरा-भरा बनाया जा सकता है

पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा पर दिया गया जोर

इस अवसर पर एवीटी स्टाफ के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पौधारोपण अभियान को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाने चाहिए। ईशरवाल विश्राम गृह में लगाए गए करीब 100 पौधे आने वाले समय में परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

इस अवसर पर बीडीसी मुकेश बंसल, स्टाफ सदस्य जोगेन्द्र एएसआई, प्रदीप, हरि, कृष्ण, अनूप सिंह, अमीलाल, मुकेश गर्ग, सतपाल वर्मा आदि मौजूद थे

Share:

Comments

Leave a comment