तोशाम के सरल गांव में जेबीडीएम कॉलेज के दिव्यांग बच्चों और स्टाफ ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

तोशाम के सरल गांव में जेबीडीएम कॉलेज के दिव्यांग बच्चों और स्टाफ ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तोशाम क्षेत्र के गांव सरल में स्थित जेबीडीएम कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन संस्थान में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। संस्था निदेशक सुनील सूरा के कुशल मार्गदर्शन में दिव्यांग बच्चों और समस्त स्टाफ सदस्यों ने मिलकर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा के दौरान पूरा परिसर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से गूंज उठा।

दिव्यांग बच्चों में दिखी देशभक्ति की अनूठी ऊर्जा

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा और उनके चेहरों पर देशभक्ति की अनूठी मुस्कान हर किसी को प्रेरित कर रही थी। संस्था के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और इस यात्रा को पूरी तरह सफल बनाया। इस अवसर पर संस्था निदेशक सुनील सूरा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है मुख्य उद्देश्य

उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और उन्हें देश की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि शारीरिक या मानसिक चुनौतियाँ देश सेवा और राष्ट्रीय गौरव का हिस्सा बनने में कभी बाधा नहीं बन सकतीं। इस कार्यक्रम में कॉलेज के कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. सुशील वर्मा, नवीन वर्मा, नरेश शर्मा, कमल कस्वां, अनिल झाझरिया, प्रिया, मोहिनी चौधरी, प्रीती, योगेश राठी, सुमित राठी, विकास दुलानिया, अन्नू, मुकेश, करतार सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य और विभिन्न दिव्यांग विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment