तोशाम में सैन समाज की महाबैठक : समाज सुधार के लिए एकजुट हुआ सैन समाज, संजय कुमार एडवोकेट बने ब्लॉक प्रधान
तोशाम/16 जून/विष्णु दत्त शास्त्री
। तोशाम हल्का में सैन समाज को मजबूत करने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक विशाल बैठक का आयोजन तोशाम के पंचायत भवन में किया गया। इस विशाल बैठक का आयोजन पूर्व प्रधान नरेश तिगाला सागवानिया की अध्यक्षता में हुआ तथा इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा केश कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सुरेश कुमार सैन ने शिरकत की और समाज को एकजुट होने का संदेश दिया।
बैठक में 18 से अधिक गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस विशाल बैठक में तोशाम हल्का के कोने-कोने से सैन समाज के लोग जुटे जिसमें गांव सागवान, छपार, तोशाम, दुल्हेड़ी, सुगरपुर, कैरु, निगाना कलां, निगाना खुर्द, बजीणा, ढाणीमाऊ, बागनवाला, लेघां, ढाब ढाणी, भुरताना, भेरा, दरियापुर और खानक सहित करीब 18 से अधिक गांवों के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने हिस्सा लिया।
सभी ने एक सुर में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए एक मजबूत संगठन बनाने पर सहमति जताई। संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नरेश कुमार तिगाला सागवानिया व ईश्वर सैन छपारिया के प्रस्ताव पर एडवोकेट संजय कुमार तंवर (बागनवाला) को सर्वसम्मति से तोशाम ब्लॉक का नया प्रधान चुना गया।उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर इस फैसले का सर्वसम्मति से स्वागत किया। इसके साथ ही सर्व समिति से उपप्रधान रवि निगाना और नरेश तिगाला सागवानिया,
महासचिव ईश्वर छपारिया, सचिव नरेश चौहान, सहसचिव प्रमेशर बजीणा, कोषाध्यक्ष नरेश को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए संदीप संडवा, बिट्टू रोढ़ा, विजय भेरा, मुकेश खानक और नसीब सुगरपुर को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
इस मौके पर नवनियुक्त ब्लॉक प्रधान संजय कुमार एडवोकेट और अन्य पदाधिकारियों ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे।
उनका मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा का प्रसार करना, युवाओं को सही दिशा देना और फिजूलखर्ची व सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करना होगा। बैठक का समापन ‘जय श्री सैन महाराज की जय’ के उद्घोष के साथ हुआ। इस दौरान बैठक में सेन समाज के अनेक युवा तथा बुजुर्ग व्यक्ति मौजूद थे।
Add A Comment


