तोशाम के गांव सांगवान स्कूल राशन में कीड़े मिलने पर शिक्षा विभाग सख्त, 1 टीचर सस्पेंड और 2 कुक हटे

तोशाम के गांव सांगवान स्कूल राशन में कीड़े मिलने पर शिक्षा विभाग सख्त, 1 टीचर सस्पेंड और 2 कुक हटे

गांव सागवान के सरकारी स्कूल के राशन में कीड़े मिलने के मामले में शिक्षा विभाग हुआ सख्त, 1 अध्यापक सस्पेंड दूसरे को थमाया नोटिस, वहीं 2 कुक की भी की छुट्टी

विष्णु शास्त्री /तोशाम /22 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

तोशाम के गांव सांगवान स्थित सरकारी स्कूल के राशन में कीड़े मिलने के मामले में शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। इस मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अध्यापक को सस्पेंड कर दिया है और दूसरे अध्यापक को शोकॉज नोटिस जारी किया है। इसके अलावा स्कूल के 2 कुक को भी नौकरी से हटा दिया गया है। यह पूरा मामला तोशाम क्षेत्र से सामने आया है जहां लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने एक्शन लिया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कॉकरोच जनता पार्टी की टीम ने उजागर किया था मामला

कॉकरोच जनता पार्टी की टीम ने स्कूल ठीक करो अभियान के तहत सांगवान गांव के प्राइमरी स्कूल की वीडियो जारी की थी। इस वीडियो में स्कूल के राशन में कीड़े और सुरसरी चलते हुए साफ दिखाई दे रहे थे। वीडियो में कमरों की दीवारों में बड़ी दरारें नजर आ रही थीं और टॉयलेट भी बेहद खराब हालत में दिखाई दे रहे थे। टीम के एक सदस्य ने बताया कि हरियाणा के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत स्कूलों में जाकर जमीनी स्थिति देखी जा रही है और उसी दौरान मीड डे मील की यह वीडियो बनाकर जारी की गई थी।

वीडियो में सामने आई थीं कई गंभीर खामियां

सीजेपी द्वारा जारी की गई वीडियो में फर्श पर बिखरे गेहूं में सुरसरी घूमती हुई दिखाई दी थी। पॉलीथिन में पड़े मूंगफली के दानों में चींटियां घूम रही थीं। स्कूल के एक टॉयलेट पर नॉट इन यूज लिखकर केवल खानापूर्ति कर दी गई थी जो कि फीमेल का टॉयलेट था। इसके अलावा दूसरे टॉयलेट की छत और दीवारें भी पूरी तरह टूटी हुई हालत में दिखाई गईं। स्कूल की दीवारों में भी गहरी दरारें आई हुई थीं।

स्कूल में शिक्षकों की कमी और जिला शिक्षा अधिकारी का बयान

गांव सांगवान के प्राइमरी स्कूल में कुल 40 विद्यार्थी पढ़ते हैं और इन्हें पढ़ाने के लिए स्कूल में केवल 3 टीचर्स हैं। इन तीन टीचर्स में से भी 2 टीचर्स की ड्यूटी एसआईआर में लगी हुई है। ऐसे में स्कूल के संचालन की सारी जिम्मेदारी अकेले 1 टीचर के कंधे पर ही आ गई थी। इस पूरे मामले पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार जिंदल ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आई थी जिसके बाद उन्होंने इस मामले की पूरी जांच की है। जांच के दौरान यह पता चला कि यह अनाज और राशन अलग से रखा हुआ था जिसे बच्चों के खाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना था। इस अनाज को डिस्पोज किया जाना था लेकिन समय रहते इसे डिस्पोज नहीं किया गया था। फिलहाल इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच अभी भी जारी है।

Share:

Comments

Leave a comment