तोशाम में सेवा पखवाड़ा को लेकर हुई बैठक, भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सेवा पखवाड़ा सेवा, समर्पण और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का अभियान : वीरेंद्र कौशिक
विष्णु शास्त्री/तोशाम /12 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
तोशाम में सेवा पखवाड़ा को लेकर ईश्वरवाल मंडल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन निरंतर सेवा और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देता है।प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।इस पखवाड़े के माध्यम से विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के जरिए समाज के बीच पहुंचने का कार्य किया जाएगा।
सेवा पखवाड़ा और भाजपा जिला अध्यक्ष का बयान
भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि सेवा पखवाड़ा सेवा, समर्पण और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का अभियान है।उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित नहीं है।यह समाज के साथ संवाद बढ़ाने, जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने और सेवा के माध्यम से संगठन की जिम्मेदारी निभाने का अवसर है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ धरातल पर उतारें तथा अधिक से अधिक लोगों को इन सेवा कार्यों से जोड़ें।
ईश्वरवाल मंडल में आयोजित कार्यशाला की रूपरेखा
कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुलदीप महला ने की।मुख्य वक्ता के रूप में महेन्द्रगढ़ जिला प्रभारी वरुण श्योराण ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।मंडल अध्यक्ष कुलदीप महला ने कहा कि सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रमों को मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी सक्रियता के साथ धरातल पर उतारा जाएगा।मुख्य वक्ता वरुण श्योराण ने कहा कि सेवा पखवाड़ा संगठन के सेवा भाव को समाज तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को जनसेवा के कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यशाला में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।इस अवसर पर रमेश पचरेवाल, राजपाल कड़वासरा, शीशराम शर्मा, राजदेव भेरा, राजेश, पवन, रामबीर, रामनिवास, संतोष देवी, नितिन भारद्वाज, अमित शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।