तोशाम के बाबा मुंगीपा धाम में श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर भव्य जागरण

तोशाम के प्राचीन श्री श्याम मंदिर के स्थापना दिवस पर भंडारा व विशाल जागरण धूमधाम से हुआ आयोजित
जागरण के दौरान अर्धरात्रि के पश्चात भी बाबा खाटूश्याम की भक्ति रसधार में गोता लगाते हुए जमकर झूमे श्यामभक्त
बाबा की कृपा जिसपे हो जाए, मौज उड़ाए मौज उड़ाए…मेरा हाथ पकड़ ले रे बाबा मन मेरा घबराए…
तोशाम/21 जून/विष्णु दत्त शास्त्री
तोशाम में बाबा मुंगीपा पहाड़ी पर स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष में शनिवार रात्रि श्याम परिवार द्वारा विशाल जागरण तथा भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें श्याम प्रेमी देर रात्रि तक बाबा खाटू श्याम के भजनों की भक्ति रूपी रसधार में डुबकी लगाते रहे।
इस दौरान आयोजित भंडारे में अनेक श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम का प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले मंदिर पुजारी ज्योतिष आचार्य कुंज बिहारी शास्त्री ने वेद मंत्र उच्चारण के बीच प्रसिद्ध समाजसेवी वेदप्रकाश महता परिवार के कर कमलों से जलती रहे खाटू वाले ज्योति तेरी जलती रहे…भजन की मधुर धुन के साथ बाबा खाटू श्याम की ज्योति प्रज्वलित करवा जागरण का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात मंच संचालन कर रहे भजन गायक कलाकार भूषण सरदाना ने मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे… वंदना के साथ गणपति भगवान को स्मरण करते हुए जागरण में भजनों रूपी भक्ति रसधार प्रारंभ की। इस बीच विकास डीडवानिया ने जाया कर जाया कर मुंगीपा पर जाया कर… भजन की प्रस्तुति देकर बाबा मुंगीपा के चरणों में हाजिरी लगाई।
तत्पश्चात मोहित गोयल ने पवनसुत अंजनी के लाला…भजन की प्रस्तुति देकर हनुमान जी को रिझाया। विशाल गर्ग ने पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे…भजन की प्रस्तुति के साथ भगवान श्री कृष्ण से टेर लगाई। इस दौरान सरल से पहुंचे जगदीश राठी ने जब से देखा तुझे जाने क्या हो गया ए खाटू वाले श्याम मैं तेरा हो गया…
भजन के माध्यम से बाबा खाटू श्याम का मधुर गुणगान किया तो सरल निवासी प्रदीप शर्मा ने बाबा की कृपा जिसपे हो जाए मौज उड़ाए मौज उड़ाए…भजन गाकर बाबा खाटू श्याम की महिमा का बखान किया। इसके बाद भजन गायक जतिन जिंदल ने सब झूमो नाचो वह आने वाला है पगड़ी बांध रहा है नीले चढ़ने वाला है…
भजन की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्याम प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तत्पश्चात हिसार से पहुंची बाबा खाटू श्याम के भजनों की प्रवाहक बाबा की परी नाम से प्रसिद्ध गायिका ने अर्धरात्रि के दौरान जैसे ही मायक थामा तो अपनी मधुर वाणी से बाबा खाटू श्याम के भजन खाटू वाला श्याम मेरे घर आया…,
मेरा हाथ पकड़ ले रे बाबा मन मेरा घबराए…, औ देखो बो देखो श्याम बाबा लीले चढ़ आया है…आदि भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया और उपस्थित श्यामभक्त अर्धरात्रि के पश्चात भी बाबा खाटू श्याम की भक्ति में लीन होकर बाबा के भजनों पर मदमस्त नजर आए। जिससे बाबा खाटू श्याम के पूरे जागरण के दौरान भक्ति रसधार रूपी छटा बिखरती नजर आई।
इस दौरान मंदिर संचालक राजेंद्र प्रसाद जिंदल भेरा वाले तथा धर्मवीर नेहरा सहित आयोजक कमेटी ने आए हुए सभी श्यामभक्तों का बाबा खाटू श्याम का दुपट्टा ओड़ाकर भव्य स्वागत किया।
जागरण के दौरान बाबा खाटू श्याम का मनमोहक भव्य श्रृंगार, 56 भोग तथा इत्र वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर बाबा मुंगीपा धाम के महंत नन्हाराम पुजारी, सरपंच राजेश तंवर, ज्योतिषाचार्य कुंज बिहारी शास्त्री, दिनेश शर्मा मीरान वाले, प्रवीण उर्फ कालू मोंगिया, प्रद्युमन शर्मा, सुनील सुरा,
मास्टर अश्वनी महता, पवन बंसल, विपिन गोयल, मुकुल, सीए ललित गर्ग, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विनोद गोयल, नवीन महता, प्रवीण अरोड़ा, संजय ठकराल, प्रदीप गोयल कलाली वाले, आशीष जिंदल, जगबीर पंघाल, प्रवीण महता, कपिल डेमला, शैंकी पोपली, संदीप शर्मा, नरेश महता, दीपक जिंदल, भगत सिंह संडवा, दीपक कालड़ा, नरेश मुटरेजा, रमेश नागपाल, रमन, पंच आशीष गजवानी, श्याम मित्तल आदि सहित अनेक श्यामभक्त तथा बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।