उचाना नगर पालिका सचिव 32 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी हिसार की बड़ी कार्रवाई

www.atalhind.com17 June 20261 min read2 viewsजींद
उचाना नगर पालिका सचिव 32 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी हिसार की बड़ी कार्रवाई

उचाना नगर पालिका सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उचाना /16 जून 2026 /अटल हिन्द ब्यूरो

हरियाणा के जींद जिले के उचाना नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हिसार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका सचिव अशोक डांगी को 32 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जानकारी के अनुसार उचाना के वार्ड नंबर-3 निवासी एवं ठेकेदार सुरेंद्र ने एसीबी को शिकायत दी थी कि नगर पालिका में उसके लगभग 16 लाख रुपये के बिल लंबित हैं। आरोप है कि इन बिलों को पास करने के लिए नगर पालिका सचिव अशोक डांगी दो प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे।

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद एसीबी हिसार ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। मंगलवार को शिकायतकर्ता से 32 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय सचिव को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। एसीबी हिसार के प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद राशि में 500-500 रुपये के कुल 64 नोट शामिल हैं।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। टीम यह भी जांच कर रही है कि मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

महेंद्र सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment