जींद के उचाना में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव, मचा हड़कंप

जींद के उचाना में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव, मचा हड़कंप

जींद जिले के उचाना खंड के गांव तारखां कोठी के निकट मंगलवार को पुलिस ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद किया है। मृतक के पास से ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। मृतक के शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना के शव गृह में रखवाया गया है। उचाना थाना पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

गांव तारखां के निकट मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने नरवाना रोड पर एक अधेड़ व्यक्ति के शव को पड़ा हुआ देखा। मृतक के सिर, पांव तथा हाथों पर गंभीर चोट के निशान थे और उसके मुंह से खून निकला हुआ था। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और वहां के हालातों का जायजा लिया। मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त संभव हो सके।

पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया शव

मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 50 वर्ष है। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत सड़क हादसे में हुई है। पहचान न होने के कारण मृतक के शव को नरवाना नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। उचाना थाना प्रभारी चंद्रपाल ने जानकारी दी है कि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नरवाना के शव गृह में सुरक्षित रखवाया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment