श्री वार्ष्णेय मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़, 51 लीटर गन्ने के रस से किया अभिषेक

श्री वार्ष्णेय मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़, 51 लीटर गन्ने के रस से किया अभिषेक

प्रकाशनार्थ श्री वार्ष्णेय मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महानगर अलीगढ़ के मध्य स्थित भव्य श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्रावणी महोत्सव चल रहा है। श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्री वार्ष्णेय मंदिर के प्रवक्ता भुवनेश आधुनिक के अनुसार भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थित शिवालय में श्री वार्ष्णेयेश्वर महादेव भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया।

51 लीटर गन्ने के रस से हुआ अभिषेक

मुख्य यजमान राहुल गुप्ता स्क्रैप वालों और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीरू गुप्ता तथा यजमान लव गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी दामनी गुप्ता ने 51 लीटर गन्ने के रस से भोले बाबा का अभिषेक किया। मंदिर प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक की पत्नी दीपिका वार्ष्णेय ने पंचामृत से भोले बाबा से जगत की खुशहाली के लिए कामना की। मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा एवं पंडित महेश ब्रह्मचारी ने मंत्रोच्चार के मध्य वैदिक रीति से जलाभिषेक एवं भोले बाबा का श्रंगार कराया।

रात्रि में हुआ सवामनी भोग और गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर श्री वार्ष्णेय मंदिर के व्यवस्थापक श्री राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप वाले, दीपिका वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय आधुनिक, रंजन वार्ष्णेय आधुनिक, श्रीमती अंजना वार्ष्णेय, लव गुप्ता, दामिनी वार्ष्णेय, श्याम जी कपड़े वाले, मन्जू वार्ष्णेय आदि ने भी जलाभिषेक किया। रात्रि में ठाकुर जी को सवामनी भोग प्रसाद भी अर्पित किया गया। वार्ष्णेय मंदिर सेवादार समिति के जोशीले कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण व्यवस्था में विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर दिनेश चंद्र भट्टा वाले, गुलाब चंद्र सुपारी वाले, पूर्व पार्षद अलका गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय बंटी, संतोष डिब्बा, उमेश सरकोंडा, भुवनेश वार्ष्णेय, आकाशदीप वार्ष्णेय एडवोकेट, अनुपम सज्जू, गौरव गुप्ता, यतीश वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय बंटी, अंकित वार्ष्णेय, पारस गुप्ता, निखिल वार्ष्णेय, विष्णु हरि गुप्ता, गिरीश वार्ष्णेय, बंटी जैसवाल आदि उपस्थित थे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment