रेवाड़ी के गांव खलीलपुर में विशाल यादव का सीबीआई में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पद पर चयन होने पर ग्राम पंचायत ने किया सम्मानित

रेवाड़ी के गांव खलीलपुर में विशाल यादव का सीबीआई में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पद पर चयन होने पर ग्राम पंचायत ने किया सम्मानित

रेवाड़ी के गांव खलीलपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ने विशाल यादव का सीबीआई में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पद पर चयन होने पर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम 50 वर्ष बाद गांव में किसी युवा का सीबीआई में चयन होने की खुशी में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम की मुख्य अध्यक्षता और अतिथि

वेदप्रकाश यादव की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति सेठुराम ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

परिवार की ऐतिहासिक सफलता

सन् 1976 में ग्राम खलीलपुर की पुत्री एवं डॉ. नरेन्द्र यादव कलावती अस्पताल रेवाड़ी की बहन विमल यादव का यूपीएससी द्वारा भारतीय राजस्व सेवा में चयन हुआ था। अब 50 वर्ष बाद उन्हीं के भतीजे विशाल यादव का भी चयन सीबीआई में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पद पर हुआ है।

विशाल यादव का प्रेरणादायक संबोधन

विशाल ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे पिता वरिष्ठ अधिवक्ता गोकलचंद यादव एवं माता श्रीमती वर्षा यादव सेवानिवृत्त सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी रेवाड़ी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से ही मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप किसी भी विश्वविद्यालय से डिग्री हो, यह मायने नहीं रखता कि आप सरकारी स्कूल से या प्राइवेट स्कूल से पढ़े हो। मायने यह रखता है कि आपने किसी भी चीज को पाने का जज्बा कितना है। इसलिए युवाओं को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।

सम्मान समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

ओमप्रकाश यादव के कुशल मंच संचालन में यह कार्यक्रम चलाया गया। हरीदेव सरपंच ग्राम खलीलपुर व वेदप्रकाश ने विशाल यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मदनगोपाल यादव, मा. विजय सिंह, मा. रामकिशन, पं. बिशनस्वरूप, श्रीभगवान पीटीआई, लालचंद यादव, रतनलाल सरपंच बलेवा, सेवानिवृत्त फौजी एसोसिएशन के सदस्य, मा. श्रीराम, मा. राजपाल आदि ग्राम के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share:

Comments

Leave a comment