ट्रंप ने शपथ ग्रहण समारोह में नहीं बुलाया है तो सरकार जी को नाराज नहीं होना चाहिए।
व्यंग्य तुम तो बड़े धोखेबाज निकले दोस्त , भारत के लोग तो मुझे पहले ही झुमलेबाज मानते है ,तुमने मुझे न्योता ना देकर मेरी इज्जत बढ़ा दी हमारा भी बहुत मन था कि अम्बानी के बेटे की शादी में जाएं। पर निमंत्रण पत्र नहीं आया हम तो अंबानी से नाराज नहीं हुए —-डॉ. द्रोण कुमार शर्मा—
Jan 22, 2025, 05:35 IST
व्यंग्य
तुम तो बड़े धोखेबाज निकले दोस्त ,
भारत के लोग तो मुझे पहले ही झुमलेबाज मानते है ,तुमने मुझे न्योता ना देकर मेरी इज्जत बढ़ा दी
हमारा भी बहुत मन था कि अम्बानी के बेटे की शादी में जाएं। पर निमंत्रण पत्र नहीं आया हम तो अंबानी से नाराज नहीं हुए
—-डॉ. द्रोण कुमार शर्मा—
आज बीस जनवरी । इसमें कौन सी बड़ी बात है, उन्नीस के बाद बीस ही आता है। खास बात तो यह है कि सरकार जी आज ही अपने मन की बात सुना डाल रहे हैं और कल ट्रम्प जी(Donald Trump) अमरीका के राष्ट्रपति (President of America)पद का कार्यभार सम्हाल रहे हैं। यार, इतना भी मत डरो। ट्रम्प के आने के बाद भी अपने मन की बात सुनाते रहना। ट्रंप अपने देश में अपने मन की बात सुनाता रहेगा और हमारे सरकार जी हमारे देश में। खैर, वजह जो भी हो, सरकार जी(Narendra Modi) शायद पहली बार अपने मन की बात अंतिम रविवार से पहले रविवार को ही सुना रहे हैं।
बीस जनवरी को अमरीका में राष्ट्रपति बदलेगा। ट्रम्प जी नए राष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार शपथ लेंगे। हमारे सरकार जी का दोस्त, हमारे सरकार जी का बड़ा भाई, ट्रम्प अपना दूसरा टर्म शुरू करेगा।
कई बार होता है। सबके साथ होता है। हमारे साथ भी होता है। किसी कार्यक्रम में जाने का बहुत मन होता है पर वहाँ से निमंत्रण ही नहीं मिलता है। अब हमारा भी बहुत मन था कि अम्बानी के बेटे (बेटा भी अम्बानी ही है) की शादी में जाएं। पर निमंत्रण पत्र नहीं आया। नहीं गए। टीवी पर, सोशल मीडिया पर रील और तस्वीरें देख कर ही मन बहला लिया। अम्बानी से नाराज नहीं हुए। आज भी जिओ का सिम इस्तेमाल करते हैं। रिलायंस के स्टोरों से खरीदारी करते हैं। ट्रंप ने शपथ ग्रहण समारोह (Trump’s swearing in ceremony)में नहीं बुलाया है तो सरकार जी को नाराज नहीं होना चाहिए।
