अम्बाला के बराड़ा से पांच दिन से लापता युवक विश्वजीत सिंह का शव कुरुक्षेत्र में डल्ला नहर से हुआ बरामद

अम्बाला के बराड़ा से पांच दिन से लापता युवक विश्वजीत सिंह का शव कुरुक्षेत्र में डल्ला नहर से हुआ बरामद

पांच दिन बाद डल्ला नहर से मिला बराड़़ा से लापता युवक विश्वजीत सिंह का शव
चार दिन से गोताखोर चला रहे थे सर्च अभियान
बराड़ा/अम्बाला /पूर्ण सिंह / 16 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

बराड़ा से पांच दिन पहले लापता हुए युवक का शव कुरूक्षेत्र में झांसा के समीप डल्ला नहर से बरामद हुआ है। गत 12 अगस्त को वह घर से कहीं चला गया था। चार दिन से परिजन गोताखोरों की मदद से ढूंढ रहे थे। लेकिन रविवार को जैसे ही उसका शव मिला तो परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बराड़ा पुलिस ने शव को मुलाना एमएम अस्पताल में रखवाया है।
उल्लेखनीय है कि बराड़ा गांव वार्ड 9 निवासी सुरिन्द्र कौर पत्नी कुलबीर सिंह ने बराड़ा प़ुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पास दो बच्चे हैं। जिनमें नवदीप कौर और 32 वर्षीय विश्वजीत सिंह शामिल है। 12 अगस्त बुधवार को उसका बेटा विश्वजीत सिंह घर में बिना बताए कहीं चला गया। उन्होंने अपने स्तर पर इसकी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला, इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीं बताया जा रहा है कि विश्वजीत धार्मिक प्रवृति का था और शायद मछलियों को आटे की गोलियां देने के लिए नहर पर गया होगा। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया होगा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

.
नहर किनारे मिली बाइक और सामान
वार्ड 9 पार्षद प्रतिनिधि सतिन्द्र सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को विश्वजीत के परिजनों को इस्माईलाबाद पुलिस की तरफ से सूचना मिली कि डल्ला माजरा के पास नहर किनारे एक बाइक, चश्मा और विश्वजीत का ड्राइविंग लाइेंसस मिला है। जिस पर वह परिजनों के साथ इस्माइलाबाद पहुंचे और पाया कि सारा सामान विश्वजीत का था। इसके बाद उन्हें विश्वजीत के नहर में गिरने की आशंका जताई गई और उन्होंने अपने स्तर पर खोताखोरों से संपर्क किया। खोताखोरों ने 13 अगस्त से ही विश्वजीत को नहर में ढूढऩा शुरू कर दिया। नहर किनारे जहां सामान मिला वहां से करीब डेढ़ किमी दूर डल्ला माजरा साइफन के पास रविवार को विश्वजीत का शव मिला।

अमेरिका से लौटकर कर रहा था खेतीबाड़ी
सतिन्द्र सिंह ने बताया कि विश्वजीत सिंह के पिता की वर्ष 2019 में मौत हो गई थी। उसके बहन की शादी हो गई और वह विदेश मे ंरहती है। विश्वजीत भी अमेरिका गया था और वहां पांच वर्ष काम करने के बाद वापिस बराड़ा आ गया। अब वह अपनी जमीन पर खेतीबाड़ी कर रहा था।

शव को एमएम अस्पताल मुलाना में रखवा दिया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
शीशपाल, चौकी प्रभारी बराड़ा

Share:

Comments

Leave a comment