जींद के सफीदों में हांसी ब्रांच नहर में तैरता मिला युवक का शव, करनाल के रम्भा गांव का रहने वाला था राकेश

Team Atal Hind11 August 20261 min read17 viewsजींद
जींद के सफीदों में हांसी ब्रांच नहर में तैरता मिला युवक का शव, करनाल के रम्भा गांव का रहने वाला था राकेश

जींद जिले के सफीदों शहर के बीच से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक का शव तैरते हुए देखा। शव की सूचना शहर थाना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया।

नहर में मिले शव की हुई पहचान

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

शव अर्धनग्न अवस्था में था। मृतक युवक की पहचान करनाल जिले के गांव रम्भा निवासी 35 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि राकेश कुमार गत नौ अगस्त से लापता था। उसके लापता होने के बाद परिजनों ने संबंधित पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

राहगीर ने दी पुलिस को सूचना

मंगलवार को हांसी ब्रांच नहर के पास से गुजर रहे एक राहगीर की नजर नहर में तैर रहे शव पर पड़ी। जिस पर उसने तुरंत शव की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पालिका कर्मचारियों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया।

परिजनों को दी गई सूचना

शव मिलने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में होने पर शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।

Share:

Comments

Leave a comment