जींद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, पहचान नहीं हुई

जींद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, पहचान नहीं हुई

जींद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। नरवाना-पटियाला नेशनल हाइवे पर नरवाना के बसंत विहार के सामने तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। यह घटना रविवार की है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है और उसने आसमानी रंग की टी शर्ट तथा नीले रंग की पेंट पहनी हुई है। शव को देखकर यह साफ था कि युवक सड़क हादसे का शिकार हुआ है और हादसे को अंजाम देकर चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया है।

पुलिस मौके पर पहुंची और की जांच

घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना नरवाना पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस को मौके पर जांच के दौरान मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक की पहचान न होने के कारण शव को पुलिस द्वारा नागरिक अस्पताल नरवाना के शव गृह में रखवाया गया है। शहर थाना नरवाना पुलिस मृतक की शिनाख्त को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment