यूथ सोशलग्राम का अंतरराज्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया भ्रमण

यूथ सोशलग्राम का अंतरराज्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया भ्रमण

राष्ट्रपति भवन पहुंचा यूथ सोशलग्राम का अंतरराज्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल

राष्ट्रपति भवन में आयोजित चेंज ऑफ गार्ड समारोह में भागीदारी निभाई

युवाओं को राष्ट्रीय संस्थाओं और लोकतांत्रिक परंपराओं से जोड़ना प्राथमिकता

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रतिभागियों को इंटर-स्टेट यूथ डेलीगेशन-2026 सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान

प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन के साथ ही प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी भ्रमण किया

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम, /30 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंतरराज्यीय युवा डेलीगेशन राष्ट्रपति भवन पहुंचा। युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, नेतृत्व क्षमता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से इस डेलीगेशन का आयोजन किया गया था। हरियाणा एवं पंजाब के युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित चेंज ऑफ गार्ड समारोह में भाग लिया। इस समारोह में भाग लेने के उपरांत युवाओं ने राष्ट्रपति भवन का दौरा किया और राष्ट्रीय परंपराओं को करीब से जाना।

प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण और लोकतांत्रिक यात्रा की जानकारी

प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन के साथ ही प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी भ्रमण किया। संग्रहालय में युवाओं ने देश के प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल, योगदान और भारत की लोकतांत्रिक यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। यह यात्रा युवाओं के लिए देश के इतिहास और लोकतांत्रिक संस्थाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर रही।

सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल प्रभारी एवं सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त, जीएसटी नरेन्द्र सिंह भोला के हाथों सभी प्रतिभागियों को इंटर-स्टेट यूथ डेलीगेशन-2026 के सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रपति अवार्डी योगेश चौधरी ने कहा कि युवाओं को देश की राष्ट्रीय संस्थाओं और लोकतांत्रिक परंपराओं से जोड़ना संस्था की प्राथमिकता है। ऐसे अनुभव युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, नेतृत्व और गौरव की भावना को मजबूत करते हैं।

संस्था के उद्देश्यों और उपस्थित गणमान्य लोगों की जानकारी

संस्था के संस्थापक एवं निदेशक अमित भारद्वाज ने कहा कि अलग-अलग राज्यों के युवाओं को एक मंच पर लाकर उन्हें देश की विरासत, संस्थाओं और नागरिक जिम्मेदारियों से परिचित कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र भोला, प्रो. पूनम भोला, योगेश चौधरी, अमित भारद्वाज, उप निदेशक- नाहर सिंह चौहान, अधिवक्ता अनुराधा यादव, प्रशांत सिंह, दमन सिंह, अंजू देवी, सिद्धार्थ, मोहित कुमार, निर्मल, खुशी, लक्ष्मी बाई, अंकिता लखेरा, प्रिया, नेहा कुमारी, दीपांशी, मोनिका रानी, वरयाम सिंह, ख़ुशी बिश्नोई, भविष्य एवं पलक सिंह सहित युवा प्रतिनिधि एवं समन्वयक शामिल रहे।

Share:

Comments

Leave a comment