RAJSTHAN-11 युवक डूबे, आठ की मौत

Atal Hind10 June 20252 min read1 viewsराजस्थान

11 युवक डूबे, आठ की मौत

टोंक (अटल हिन्द ब्यूरो)

राजस्थान के टोंक में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब जयपुर से आए 11 युवक बनास नदी में नहाने उतरे और तेज बहाव में बह गए बनास नदी में नहाने गए 11 युवक अचानक तेज बहाव में डूब गए। इस दुखद हादसे में 8 युवकों की मौत हो गई है।। मृतकों में नौशाद (35) निवासी हसनपूरा, कासिम निवासी हसनपुरा, फरहान हसनपुरा, रिजवान घाटगेट, नवाब खान पानीपेच, बल्लू घाटगेट, साजिद पानीपेच और नावेद रामगंज शामिल है. शाहरुख निवासी घाटगेट, सलमान निवासी घाटगेट और समीर निवासी घाट गेट को बचा लिया गया है. सभी युवक पिकनिक मनाने के लिए दोपहर करीब 12 बजे नदी के पुराने पुल के पास पहुंचे थे।
सभी युवक एक साथ नदी में नहाने उतरे, लेकिन कुछ देर बाद तेज बहाव के कारण एक-एक कर गहराई में चले गए और डूबने लगे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी का यह हिस्सा गहरा है और यहां कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। यह पुराना पुल क्षेत्र है, जहां अक्सर लोग बिना जानकारी के नहाने चले जाते हैं।

घटना की खबर मिलते ही सआदत अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। चीख-पुकार और गमगीन माहौल के बीच मृतकों की पहचान की जा रही है। सभी युवक जयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। एसपी विकास सांगवान ने हादसे को बेहद दुखद बताया और लोगों से अपील की कि वे नदी में नहाने के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और बिना जानकारी के गहरे पानी में न उतरें। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और अतिरिक्त गोताखोरों को बुलाया गया है। इस हादसे के बाद पूरे टोंक जिले में शोक की लहर है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच और राहत कार्य तेज कर दिया है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है और लापता युवकों की तलाश में लगी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टोंक पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक 8 युवकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी 3 की तलाश जारी है। सभी को सआदत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 8 युवकों को मृत घोषित कर दिया।

Share:

Comments

Leave a comment