अंबाला में हमलावरों ने युवक को मारी गोली, आरोपी हथियार लहराते हुए फरार

www.atalhind.com3 April 20251 min read0 viewsअम्बाला
अंबाला में हमलावरों ने युवक को मारी गोली, आरोपी हथियार लहराते हुए फरार

अंबाला : अंबाला में स्कूटी पर बैठे युवक को बाइक सवार 3 हमलावरों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल हुए युवक को कैंट नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल होने के कारण चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मौके का मुआयना कर रही है। इस गोलीकांड में घायल युवक की पहचान विशु आलू गोदाम कैट के रूप में हुई है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि विशु स्कूटी पर बैठा हुआ था। तभी पीछे से बाइक पर आए 3 हमलावरों ने उसे गोली मार दी। वहीं आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायल हुए युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां गंभीर हालत के कारण उसे चंडीगढ़ भेजा गया है। इस गोलीकांड से इलाके में दहशत को माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment