गए थे रिश्ता पक्का करने, परिवार की धुनाई कर लौट गए

गए थे रिश्ता पक्का करने, परिवार की धुनाई कर लौट गए

गुड़गांव: लड़की का रिश्ता लेकर लड़के के घर आए एक परिवार ने लड़के वालों की इतनी धुनाई कर दी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-71 सीएचडी एवेन्यू के रहने वाले बलजीत सिंह ने बताया कि वह एचडीसीजीएल से रिटायर हैं। 6 अप्रैल की शाम को उनके घर दिल्ली के रहने वाले खजान सिंह अपने परिवार के साथ आए थे। वह अपनी बेटी मोनिका का रिश्ता लेकर आए थे। यहां बातचीत करते हुए उन्होंने बलजीत के बेटे प्रशांत के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान मोनिका के मामा ने उन्हें कुर्सी मारने के साथ ही लात-घूसों से भी पीटा। आरोपियों ने उनके दामाद को भी पीटा गया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बादशाहपुर थाना पुलिस की मानें तो मामले में आरोपी खजान, मोनिका, उसके मामा, गुलशन सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment