गुरुग्राम में फटा सिलेंडर, 7 घरों में लगी आग

गुरुग्राम में फटा सिलेंडर, 7 घरों में लगी आग

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिससे जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद आग लग गई। आगजनी की चपेट में करीब 7 घर आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

सुरक्षा अधिकारी निखिल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले रामकिशन की झुग्गी में आग लगी थी। वह भाग कर बाहर आया और शोर मचाया। उसके बाद सिलेंडर ने आग पकड़ ली ओर उसमें धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुन लोग जाने बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनीमत यह रही कि आग लगने से किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अब सिर्फ वहां से धुआं निकल रहा है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment