जींद में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, परिवार के 4 सदस्य बुरी तरह झुलसे, हालत गंभीर

जींद में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, परिवार के 4 सदस्य बुरी तरह झुलसे, हालत गंभीर

जींद : शहर की शिव कॉलोनी में रविवार रात एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में परिवार को 4 लाेग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को PGI रोहतक रेफर किया गया है। फिलहाल सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय कश्मीर सिंह शिव कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी और 2 छोटे बच्चे साथ रहते हैं। कश्मीर की पत्नी इंदिरा रात को खाना बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर में आग लग गई। धमाके के बाद लगी आग में कश्मीर, उसकी पत्नी और दोनों बच्चे बूरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन कर बुलाया।

घायलों को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक PGI कर दिया गया। फिलहाल घायलों का हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment