पति की शिकायत करने थाने पहुंची पत्नी, डर के मारे पति ने पुलिसवालों के सामने खुद को लगा ली आग

पति की शिकायत करने थाने पहुंची पत्नी, डर के मारे पति ने पुलिसवालों के सामने खुद को लगा ली आग

भोपाल: राजधानी भोपाल में शुक्रवार को सनसनीखेज घटना हो गई। यहां एक शख्स ने थाने में ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। शख्स की पत्नी पारिवारिक विवाद के चलते उसकी शिकायत करने थाने आई थी और उसका पति भी उसके पीछे थाने पहुंच गया। पति को डर था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई। लेकिन तब तक युवक करीब 40 फीसदी जल चुका था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, भोपाल के गौतम नगर थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पत्नी ने अपने पति की थाने में शिकायत की और पति ने थाने में ही खुद को आग लगा ली। पति अपनी पत्नी के पीछे-पीछे थाने पहुंच गया था। पति को लगा कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी, इसलिए उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने पानी और कंबल डालकर आग बुझाई और युवक को अस्पताल भिजवाया। आग बुझाते वक्त एक पुलिसकर्मी का हाथ भी जल गया।

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था जिसके चलते पत्नी अपने पति के खिलाफ शिकायत करने थाने गई थी। पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस की गिरफ्तारी के डर से पति ने खुद को आग लगा ली। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई। वही ज़ब इस मामले मे हनुमानगंज संभाग के एसीपी राकेश सिंह बघेल से पूछा गया तो उनका अजीबोगरीब जवाब आया उन्होंने कहा कि इस बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। ये तथ्यहीन होगा मैं सुबह से ही ड्यूटी पर हूं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment