पानीपत में प्रॉपर्टी एडवाइजर पर जानलेवा हमला, धमकी देकर फरार हुआ आरोपी

पानीपत में प्रॉपर्टी एडवाइजर पर जानलेवा हमला, धमकी देकर फरार हुआ आरोपी

पानीपत : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जहां आए दिन लूट, हत्या व जानलेवा हमला करने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला पानीपत से सामने आया जहां पानीपत के तहसील कैंप में एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक खून से लथपथ हालत में नीचे गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

प्रॉपर्टी एडवाइजरी का काम करता है युवक 

जानकारी के मुताबिक घायल की पहचान विनय निवासी तहसील कैंप के रूप में हुई है। युवक प्रॉपर्टी एडवाइजरी का काम करता है। बीते दिन रविवार की दोपहर वह किसी काम से तहसील कैंप में ही मौजूद था। इसी दौरान वहां एक राणा नाम का युवक आया। जिसने आते ही विनय पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपी ने एकाएक विनय के पेट में चाकू मारे। जिससे विनय के पेट की आंतड़ियां तक बाहर आ गई। जिससे विनय बेहोश हो गया और जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment