भाजपा विधायक सुभाष सुधा के पैरों में झूका दिया तिरंगा

8 August 20211 min read0 viewsकुरुक्षेत्र
भाजपा विधायक सुभाष सुधा के पैरों में झूका दिया तिरंगा
तिरंगा को लेकर भाजपा के हिसार विधायक के बाद थानेसर विधायक की करतूत भी हुई उजागर
तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा विधायक सुभाष सुधा के पैरों में झूका दिया तिरंगा
थानेसर में भाजपा की तिरंगा यात्रा थी जिसके संयोजक विधायक सुभाष सुधा थे,यात्रा में सेल्फी के चक्कर मे एक अज्ञात व्यक्ति ने विधायक सुधा के घुटनों में राष्ट्रध्वज झुका दिया।
जैसे हो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कुरुक्षेत्र मीडिया ने भी राष्ट्र ध्वज के अपमान से जुड़े इस वीडियो को प्राथमिकता से प्रकाशित किया।
कुरुक्षेत्र मीडिया पर वीडियो चलते ही विवाद हो गया,विधायक सुधा के समर्थक कुरुक्षेत्र मीडिया को टारगेट करने लगे,एक बार फिर आरोप प्रत्यारोप शुरू हुए,इसी बीच एक विधायक के समर्थक पूर्व चेयरमैन द्वारा 10,20 लोगो के साथ थाने में धरना दिया गया जंहा कुरुक्षेत्र मीडिया के प्रति अभद्र भाषा और गलत नारे लगाए गये।
आपको बता दें कि कुरुक्षेत्र मीडिया द्वारा पहले भी विधायक और सांसद की एसवाईएल से जुड़ी एक वीडियो चलाई थी जिसके बाद कुरुक्षेत्र मीडिया के संपादक राजेन्द्र सनेही के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया था जिसे मीडिया संगठनों के दबाव में बाद में रद्द किया गया।
एक बार फिर विधायक सुधा के समर्थकों ने तिरंगे के अपमान वाली वीडियो को लेकर कुरुक्षेत्र मीडिया और पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने का खूब दबाव बनाया,पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुरुक्षेत्र में भाकियू तिरंगे के अपमान को लेकर कई जगह विधायक के पुतले फूंक चुकी है। वीडियो और फोटोग्राफ सोसल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हैं।
AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment